फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक फीस वसूली पर किया हंगामा

Sat, 13 Feb 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों से अधिक फीस वसूली से नाराज होकर शुक्रवार को छात्रों ने हो हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बात बढ़ी तो स्कूल प्रबंधन ने हंगामा कर रहे छात्रों को स्कूल से बाहर कर दिया और गेट बंद कर दिया। इस पर छात्र थाने पहुंचे और शिकायत की। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर छात्र मान गए।  
 कस्बा के बाजार में एक शिक्षण संस्थान का संचालन होता है। छात्रों का आरोप है कि स्कूल की मान्यता सिर्फ आठवीं तक की है लेकिन यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट ही नहीं बीए तक की कक्षाएं संचालित हो रही है।
विज्ञापन


यहां दसवीं और बारहवीं के छात्रों ने जब प्रवेश लिया था तो हाईस्कूल के लिए 25 सौ और इंटरमीडिएट के छात्रों से सात हजार रुपये फीस वसूल गए किए थे। बोर्ड परीक्षा नजदीक आने पर छात्रों से 4400 रुपये और इंटरमीडिएट के छात्रों से 12 हजार रुपये फीस मांगी जा रही है।

और तो और वसूली गई फीस के बदले रसीद भी नहीं दी जा रही है। शुक्रवार को जब जबरन फीस वसूली की जाने लगी तो छात्र उग्र हो गएऔर हो हल्ला करने लगे।

हंगामा बढ़ता देख छात्रों को स्कूल के बाहर कर गेट बंद कर दिया।  इस पर छात्र गेट पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। बाद में   छात्र शोर मचाते हुए थाने पर पहुंचे और पूरी बात थानाध्यक्ष को बतायी।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।  इस पर वे शांत हुए। 12वीं के छात्र अतुल दुबे, मोहम्मद रफीक, नितेश, मोहम्मद अली, राकेश, सफी, शमीम अंसारी आदि छात्रों ने बताया कि फीस तो मांगी जा रही है लेकिन रसीद नहीं दी जा रही है। थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को सुलटा लिया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें