फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग

Sat, 13 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरना गांव में रसोई गैस के सिलेंडर में रिसाव से शुक्रवार की दोपहर में सेवानिवृत्त रेलकर्मी रामदास गिरि के मकान में आग लग गई।
विज्ञापन


इससे बरामदे में रखी बाइक सहित गृहस्थी का सामान जल गया। आग बुझाने के चक्कर में रामदास की पत्नी और पड़ोस का किशोर झुलस गए। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।


सेवानिवृत्त रेलकर्मी रामदास का धरना गांव में मकान है। शुक्रवार को दोपहर में रामदास की पत्नी नैना खाना बना रही थी। इसी बीच रसोई गैस में सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। नैना के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले शिव पासवान का बेटा राजा (15) पहुंच गया।
विज्ञापन


दोनों मिलकर जलते हुए सिलेंडर को बाहर फेंकने लगे, लेकिन दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं गृहस्थी का पूरा सामान जलने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया, लेकिन रास्ता भटक जाने से एक घंटे बाद टीम पहुंची।

इस बीच पानी फेंक कर आसपास के लोग आग पर काबू पा चुके थे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग बुझ चुकी थी। आग से घर के बरामदे में खड़ी बाइक, अनाज, कूलर, टीवी, पंखा, पलंग, बिस्तर, आलमारी सहित पूरा सामान जल गया। यहां तक भी छत भी चटक गई और पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

 रामदास के मुताबिक करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान जल गया। रामदास के पांच लड़के हैं और सभी बाहर रहते हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को रेलवे के मंडलीय लोको अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें