स्थानीय कस्बे में परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य
केेंद्र का शिलान्यास शुक्रवार को सैयदराजा विधायक मनोज सिंह व सपा नेत्री
मीना सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा कि
सैयदराजा का विकास पांच साल बनाम पचास साल का मानक मानकर किया जा रहा है।
कहा कि सपा के शासन में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी की समस्याओं को
प्राथमिकता पर रखकर विकास किया जा रहा है।
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण
राजभर ने कहा कि सपा विकास से वास्ता रखती है। ग्राम प्रधान दयाराम यादव
ने कहा कि जब जब प्रदेश में सपा की सरकार मिली तब तब कमालपुर में विकास
के पहिए को गति मिली है। इसी कड़ी में आज कमालपुर में प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गईा है।
कहा कि कस्बे में विद्युत
उपकेंद्र की स्थापना भी सपा सरकार की ही देन है। इस अवसर पर मीना सिंह,
गुरुप्रसाद यादव, रामधनी, काशीनाथ यादव, डा. अजय कुशवाहा, डा. केके यादव
आदि मौजूद रहे। संचालन नंदकुमार राय ने किया।