पड़ाव में नमकीन फैक्टरी से सेंपल लेकर पैक करते खाद्य एवं औषधी प्रशासन के अधिकारी। स्रोत: जागरू
पीडीडीयू नगर। होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को टीम ने खोवा, पनीर के नमूने लिए जाने के साथ ही नमकीन के कारखानों पर छापेमारी की। नमकीन के भी नमूना एकत्र जांच के लिए भेज दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से जनता और खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विभाग ने खोवा व्यापारियों को विशेष रूप से चेतावनी दी है कि वे न तो मिलावटी खोवा खरीदें और न ही बेचें। यदि जनपद में कहीं भी मिलावटी खोया, पनीर, नमकीन या खाद्य तेल की बिक्री या परिवहन पाया जाता है, तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि यदि उन्हें जनपद के किसी भी क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना मिलती है, तो वे विभाग के मोबाइल नंबर 8887890254 पर सूचित करें।