नौगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते सपा सांसद छोटेलाल खरवार। संवाद
नौगढ़। झुमरिया गांव में मंगलवार को सबरी माता जयंती परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाई गई। इस वर्ष भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने माता सबरी की भक्ति और भगवान राम के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। कहा कि सबरी माता ने वर्षों तक भगवान राम का इंतजार किया। जब प्रभु उनके आश्रम पहुंचे, तो उन्होंने अपने जूठे बेर खिलाकर भक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह प्रसंग सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति में कोई भेदभाव नहीं होता। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर और पूर्व सपा विधायक जितेंद्र एडवोकेट भी मौजूद रहे। इस दौरान सत्य नारायण राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वनवासी समाज को आज तक आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है। भाजपा सरकार ने इस समाज की उपेक्षा की है, जबकि समाजवादी पार्टी हमेशा बनवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस मौके पर नरसिंह यादव, अशोक यादव, विक्की यादव, पिंटू यादव, टोनी खरवार, राजनाथ यादव, ब्रह्मा वनवासी, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान जिलाजीत यादव ने किया।