पीडीडीयू नगर। जिले में संचालित हो रही अवैध मीट की दुकानों की वीडियो और फोटो ग्राफी विभाग की ओर कराकर डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष रखी जाएगी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध रूप से मीट और मुर्गे के मांस की बिक्री हो रही है। मुुर्गे का मांस बेचने के लिए लोगों ने फूड विभाग से अनुमति तो ले रखी है लेकिन बकरे का मांस बेच रहे एक भी दुकान संचालक के पास लाइसेंस नहीं है। हालांकि पिछले दिनों शासन से पड़ी फटकार के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एसडीएम और सीओ के साथ मिली पीडीडीयू नगर में 16 अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
वहीं जीटीआर ब्रिज किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों ढहा दिया था। अब फिर से विभाग ने एक बाद कार्रवाई की मूड बनाया है। इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कुलदीप सिंह ने बताया कि मीट और मुर्गे अवैध दुकानों की वीडियो और फोटो ग्राफी करवाई जा रही है। इसके बाद एक विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।