फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिशु के जन्म के बाद पहले कुछ मिनट होते हैं महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनरतले नगर के कैलाशपुरी स्थित एक चाइल्ड क्लीनिक पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें शिशु के जन्म के बाद पहले कुछ मिनट को महत्वपूर्ण बताया गया। चिकित्सकों ने फर्स्ट गोल्डेन मिनट के महत्व को समझाया। इस दौरान नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम वाराणसी ब्रांच के प्रेसिडेंट डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव ने चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नवजात मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से नवंबर 1987 में नवजात शिशु पुनर्जीवन कार्यक्रम (एनआरपी) की शुरूआत की गई थी। इसके बाद से प्रति वर्ष 10 मई को एनआरपी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नवजात मृत्यु दर को कम करना है। गोष्ठी में नवजात शिशु के जन्म के तुरंत बाद उसकी श्वास सुनिश्चित करने को आवश्यक बताया। कहा कि जिन नवजात शिशुओं को सांस लेने में कठिनाई होती है, उनके प्रभावी प्रबंधन के लिए प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें