फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद

Sun, 18 Jan 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को भारी गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1865 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों को वोट दिए।
विज्ञापन


अध्यक्ष, महामंत्री व उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गए। नतीजे रविवार को मतगणना के बाद सामने आएंगे।

सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों ने पूरे कचहरी परिसर को होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर से सजा दिया था। प्रत्याशियों के समर्थन रविवार को खुलकर विरोधियों के सामने आ गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर रणधीर सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी व राणा प्रताप सिंह ने दांव खेला है। वहीं महामंत्री पर भी त्रिकोणीय लड़ाई रही। अन्य पदों को लेकर प्रत्याशी शनिवार को कड़ी मशक्कत करते हुए नजर आए।

सिविल बार एसोसिएशन से पंजीकृत कुल 3740 मतदाताओं में से 1865 मतदाता अधिवक्ता ने ही वोट डाले। वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी चंद्रमौलि उपाध्याय ने बताया कि मतों की गणना रविवार को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें