फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कन्याओं का पूजन कर किया व्रत का पारण सिद्धिदात्री से सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
नई बाजार शीतला माता मंदिर पर कन्या पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र का समापन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और कन्या पूजन के साथ हुआ। व्रतियों ने सुबह स्नान कर घरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा की।
विज्ञापन

कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। इसके बाद नौ दिनों तक व्रत रहने वाले श्रद्धालुओं ने पारण किया। मंदिरों में लोगों ने मां के चरणों में शीश नवाया और सुख समद्धि की कामना की।
नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में भीड़ रही। ज्ञानपुर नगर से सटे घोपईला देवी मंदिर, गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर, नई बाजार शीतला माता मंदिर, डेरवां के शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हवन-पूजन किया। कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा दिया। कुछ जगहों पर कन्याओं के साथ बालकों का भी पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें