फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसानों का धरना 13वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा कटान की रोकथाम की मांग को लेकर नदहा-गुरैनी क्षेत्र में किसानों का धरना मंगलवार को 13 वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई और लघु डाल सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजय कुमार यादव पहुंचे और किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन

बावजूद इसके किसान नहीं माने। इस दौरान अधिकारियों ने गंगा कटान रोकथाम परियोजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले कटानरोधी कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि किसानों की कृषि भूमि और आबादी क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके।
धरने में किसान नेता दीनलाल श्रीवास्तव और मुन्ना सिंह ने कहा कि पूर्व में कराए गए कटानरोधी कार्यों में अनियमितता और धन के दुरुपयोग के कारण आज क्षेत्र की यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गंगा कटान की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा और सरकारी धन भी व्यर्थ चला गया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में शिवराज सिंह, धनंजय सिंह, रविंद्र सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें