फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटने लगी रेडिमेड कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे की चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के दौरान रेडिमेड कपड़ों का बाजार काफी प्रभावित हुआ है। अब बाजारों के सामान्य रूप से खुलने और खरीदारों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों में उत्साह है। इसके अलावा दशहरा, धनतेरस, दीपावली व छठ आदि त्योहारों के साथ ही लगन की शुरूआत होने से रेडिमेड कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे की चमक भी बढ़ने लगी है। बिक्री को देखते हुए रेडिमेड कपड़ों के दुकानदार लुधियाना, दिल्ली आदि के थोक बाजारों से कपड़े खरीदकर दुकानों को सजाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में बीते लगभग सात माह दुकानदार मुश्किल में थे। अब बाजारों के सामान्य रूप से खुलने के बाद ग्राहकों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नवरात्र, धनतेरस, छठ व दीपावली पर लोग नए कपड़ों की खूब खरीदारी करते हैं। इसके अलावा शादी-विवाह के सीजन में भी कपड़ों की अच्छी बिक्री होती है। दुकानों के संचालकों का मानना है कि बिक्री तो बढ़ेगी पर उस रफ्तार से नहीं जिस रफ्तार से पिछले त्यौहारी सीजन पर होती आई है।
लॉकडाउन के बाद बाजार खुले हैं तो ग्राहकों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। नए डिजाइन के कपड़े मंगाए जा रहे है। त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की पूरी उम्मीद है। शमीम अहमद, दुकानदार।
विज्ञापन

कोरोना के चलते शादी-विवाह के आयोजनों पर प्रतिबंध होने से कपड़ों की बिक्री काफी कम हो गई थी। अब शादियों के आयोजन की शुरूआत होने से कपड़ों की बिक्री बढ़ेगी। रावेंद्र सिंह, दुकानदार।
बाजार खुलने के बाद बिक्री में तेजी तो आने लगी है पर अभी यह पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। त्यौहारों के सीजन में कपड़ों की बिक्री में तेजी आने की पूरी उम्मीद है। बृजेश केशरी, दुकान संचालक।
लॉकडाउन में बाजार बंद रहने से व्यापार को क्षति पहुंची है। बाजार खुलने के बाद बिक्री में तेजी तो आने लगी है। त्यौहारों पर बाजार में रौनक बढ़ने को लेकर आशान्वित है। शैलेंद्र केशरी, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें