फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का असर, आसमान में छाए बादल

विज्ञापन
इलिया में खुले आसमान के नीचे खलिहान में रखी धान की फसल। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले तक पहुंच गया है। शुक्रवार को आई बदली शनिवार को भी दिनभर आसमान में छाई रही। सुबह करीब 10 बजे सूर्य के दर्शन हुए लेकिन कुछ समय बाद फिर से बादल छा गए। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे खेत खलिहान में पड़े धान को लेकर किसान जहां चिंतित हैं वहीं ठंडी का भी असर बढ़ेगा। किसान परेशान हैं कि बारिश हो गई तो उनकी उपज बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चार किमी की रफ्तार से पछुवा हवाएं चल रही हैं। जबकि आर्द्रता 60 फीसदी के करीब रही। इससे ठंडी बढ़ने की काफी उम्मीद है। मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ दूसरा चरण कोल्ड सेक्टर पूर्वांचल में है। इससे आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की बूंदाबांदी के भी प्रबल आसार हैैं। आसमान से बादल छंटने के बाद दिन में धूप खिलेगी लेकिन पछुआ हवाओं के चलने से सुबह-शाम और रात में गलन के साथ ठंडी बढ़ेगी। इधर, आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार से किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी है। खेत से धान की कटाई और मढ़ाई के बाद खलिहान में रखी फसल और उपज के बारिश से खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की रफ्तार कम होने से किसान वहां भी धान नहीं बेच पा रहे हैं। इधर जिले के कृषि मौसम विज्ञानी कृष्ण मुरारी पांडेय के अनुसार न्यूनतम तापमान 07.00 से 10.00 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य एवं आर्द्रता 50% से 85% के मध्य पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें