फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार की देर रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीएचसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। करनौल गांव निवासी चालक दरोगा राम (42) गांव के ही गोपाल सिंह का ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने का काम करता था। रविवार को रात में काम खत्म होने के बाद चालक सेमरा की ओर से ट्रैक्टर से घर जा रहा था। हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दरोगा राम से दो पुत्र जयहिंद (17) व जयविजय (15) हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने पहुंची तो परिजनों ने विरोध कर दिया। परिवार वाले मुआवजा की मांग करने लगे। पांच घंटे तक चले मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें