फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुड़वा नदी में उतराता मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। कुड़वा नदी में सोमवार की सुबह वृद्धा का शव पानी में उतराता मिला। उसकी पहचान सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाने के तहरा गांव निवासी अली हुसैन की पत्नी मजीदन (70) के रूप में हुई। वे अपने जेठ के यहां कुड़वा गांव जाने के लिए निकली थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुड़वा गांव के लोग सोमवार की सुबह नदी के किनारे टहलने निकले थे। इस बीच नदी में वृद्धा का शव उतराता दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। महिला की शिनाख्त मजीदन के रूप में हुई। सूचना पर पति अली हुसैन भी चकरघट्टा थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई कुड़वा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की शाम मजीदन जेठ के यहां कुड़वा गांव जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह गांव में नहीं पहुंची। इसके बाद से तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि महिला का नदी के पानी में उतराता हुआ शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका है कि अंधेरा होने के कारण पैर फिसलने से वृद्धा नदी में गिर गई होगी और उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें