फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नगर में 150 से ज्यादा सफाईकर्मी पर सिल्ट से भरी हैं नालियां

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में गंदगी से पटी नाली। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। शहर की नाले और नालियां सिल्ट से पटी हुई हैं। ऐसे में हल्की सी बारिश में पानी सड़कों पर फैल जा रहा है। 150 से ज्यादा सफाईकर्मी होने के बाद भी ठीक से सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पानी भरने से सड़कों की स्थिति भी खराब हो रही है। नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की कमान संभालने के लिए सफाई निरीक्षक की नियुक्ति की गई है। वहीं इसके अलावा उनके नीचे सफाई नायक और सफाईकर्मी तैनात किये गये है।
नगर में सफाई व्यवस्था के लिए 150 से अधिक सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्सिंग पर सफाईकर्मी कार्य करते है।
शहर में कैलाशपुरी, महमूदपुर, पटेल नगर, अलीनगर, बिछड़ी, मुगलचक, कालीमहाल, चतुर्भुजपुर आदि वार्डो में नालियां सिल्ट से बजबजा रही है। पानी निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, ऐसे में चंद मिनट की बारिश में सड़कें तालाब बन जाती है।
विज्ञापन

सड़कोंं की गिट्टियां उखड़ जा रही हैं वहीं गड्ढों की संख्या भी बढ़ जा रही है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि बारिश रुकते ही शहर की सभी छोटी व बड़ी नालियों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें