फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुत्ते ने महिला के दोनों घुटनों को नोंचा, बुजुर्ग भी लहूलुहान

विज्ञापन
कुत्ते द्वारा नोचा गया पैर। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
टांडाकला। स्थानीय गांव टांडाकला में रविवार को कुत्तों ने गांव में दो लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते ने एक महिला के दोनों घुटनों और पैरों को नोंच डाला, जबकि गांव के ही एक बुजुर्ग पर हमला कर उसके हाथ को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

पहली घटना दोपहर में हुई। गांव की रहने वाली गिरजा देवी (55) रिहायशी मड़ई में जमीन की लिपाई कर रही थीं। तभी खेतों की ओर से एक कुत्ता आया और उन पर झपट पड़ा। महिला कुछ समझ पाती, इसके पहले ही कुत्ते ने उनके दोनों पैरों और घुटनों को बुरी तरह काटना शुरू कर दिया। कुत्ते ने महिला के दोनों घुटने को नोच कर मांस निकाल दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उनके पति सुभाष यादव और पड़ोस के लोग लाठी-डंडों के साथ दौड़े तब जाकर कुत्ता भागा। घायल गिरजा देवी को निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद चहनिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। पैर और घुटनों पर कई गहरे घाव देख ग्रामीणों में आक्रोश है। इसी घटना के कुछ ही देर बाद गांव के किशोरी पांडेय (65) घर के बाहर बैठे थे। तभी दूसरा आवारा कुत्ता उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके हाथ में काटकर घायल कर दिया। उन्हें भी चहनिया स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव में कुत्तों का व्यवहार बेहद आक्रामक हो गया है। राह चलते किसी भी व्यक्ति को काटने के लिए दौड़ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दहशत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें