फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीमार कर्मचारी को चिकित्सक ने बताया फिट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल में बीमार कर्मचारी को फिट घोषित करने से नाराज परिजनों ने शनिवार को चिकित्सक कक्ष में घुस कर हंगामा किया और अस्पताल तोड़फोड़ की। आरपीएफ ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। डीआरएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे के टेलीकाम विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर एमपी सिंह यादव के बीमार होने पर परिजनों ने उसे लोको रेलवे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। सेंट्रल कॉलोनी निवासी कर्मचारी का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके मिश्र कर रहे हैं। जांच में पता चला कि रेलकर्मी की किडनी 70 प्रतिशत काम नहीं कर रही है। परिजनों ने उनको वाराणसी रेफर करने को कहा। चिकित्सक ने परिजनों सुनने के बजाय कर्मचारी को ड्यूटी के लिए फिट घोषित कर दिया। साथ ही उन्हें अस्पताल से ले जाने को कहा।
रेलकर्मी के परिजन एमपी सिंह को निजी चिकित्सालय ले गए। स्थिति बिगड़ने पर वाराणसी ले गए। वाराणसी के चिकित्सकों ने उनको दिल्ली रेफर कर दिया। इससे नाराज होकर परिजनों ने शनिवार की दोपहर में अस्पताल में डॉ मिश्र के कक्ष में घुसकर हंगामा किया। सारा सामान बिखेर दिया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

अस्पताल की हंगामे की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम पहुंची और परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। डॉ. आरके मिश्र ने इसकी डीआरएम से शिकायत की है। डीआरएम ने मामले में जांच बैठा दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एल सांगा ने बताया कि कुछ लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया था। इसकी शिकायत डीआरएम और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त से की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें