फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मणिपुर की घटना से राजनीतिक दलों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मणिपुर में हिंसात्मक घटनाओं से राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों में उबाल है। रविवार को उन्होंने सड़क पर उतर कर घटना का विरोध किया। सरकार से शांति स्थापित करने की मांग की। आम आदमी पार्टी ने पीडीडीयू जंक्शन के हनुमान मंदिर से जुलूस निकाला। नगर के रिक्शा, इक्का तांगा स्टैंड पर सभी दलों ने धरना दिया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से परमार कटरा तक जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि मणिपुर आंतरिक अशांति से गुजर रहा है। हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। बावजूद इसके केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। राजकुमार खरवार,राजेश द्विवेदी उर्फ मुन्नू गुरु, ज्ञान पांडेय, संतोष कुमार, सैयद अब्दुल्ला, रविकांत खरवार, विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, रत्ना सिंह उपस्थित रहे।
नगर के जीटी रोड पर स्थित इक्का-तांगा स्टैंड पर मणिपुर हिंसा के विरोध में सर्वदलीय धरना का आयोजन किया गया। वाराणसी में सर्व सेवा संघ के भवन पर कब्जे का भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं के साथ जैसी घटना हुई, वह शर्मनाक है। मणिपुर की सरकार को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से कीगई । लोकतंत्र सेनानी हरबंस सिंह, शमीम अहमद मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, सियाराम तिवारी, दाताराम बिंद ,दिलीप कुमार, रामविलास, रामाज्ञा राम, प्रदीप चौहान, कयामुद्दीन अंसारी, चकरू यादव, वंशलोचन सिंह, मेवालाल गुप्ता, हाशिम वहीद, प्यारे, बैजनाथ यादव ,स्वामी भजनानंद ,अकील अहमद बाबू, अकरम अली, सुरेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें