गौरैया की विलुप्तता की आशंका से चिंतित वन विभाग नेस्ट बाक्स के अलावा विद्यालयो में टॉक-शो का भी आयोजन आरम्भ कर दिया है।
इसके
तहत सोमवार को नगर के न्यू इक्रा मॉडल इंग्लिश स्कूल में काशी वन्य जीव
प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज द्वारा गौरैया संरक्षण को लेकर टॉक-शो का आयोजन
किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी मनोज सोनकर ने दर्जनों नेस्ट
बाक्स का वितरण किया।
गोष्ठी के दौरान डीएफओ ने कहा कि गौरैया प्रकृति
के विभिन्न अवयवों के पोषण और सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं।
इसके लिए हम सभी को जागरूक होकर गौरैया संरक्षण के लिए कदम से कदम मिलाना
होगा। अधिक से अधिक नेस्ट बाक्सों को गाय-भैस के तबेलों तथा सब्जियों के
खेतों के आसपास मौजूद स्कूलों में लगवाना होगा।
चन्द्रप्रभा रेंजर
रविशंकर शुक्ल ने कहा कि अब 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाने के लिए
व्यापक अभियान वन विभाग द्वारा छेड़ा गया है। वन विभाग द्वारा नेस्ट बाक्स
के जरिए गौरैया संरक्षण की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही
चयनित नोडल विद्यालयों और उनसे जुड़े विद्यालयो में नेस्ट बाक्स लगवा दिए
जाएंगे।
इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा स्कूली बच्चों के साथ-साथ मौजूद
सम्भ्रांत लोगो में नेस्ट बाक्स का वितरण किया गया। इस दौरान वन दरोगा
आनंद दूबे, एसके शैलेष, संतोष राय, अनिता शर्मा, गुलाब मौर्या सहित तमाम
लोग मौजूद थे।