फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली बिल जमा न होने पर शनिवार को उपभोक्ता भड़क उठे और उन्होंने नाराजगी जताते हुए बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दुर्व्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। वहीं एसडीओ उपभोक्ताओं का हंगामा देखते रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी एकमुश्त समाधान योजना के तहत पैसा जमा कराने का दबाव बना रहे हैं।

बावजूद इसके बिल जमा करने के लिये कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। यही नहीं घंटों चिलचिलाती धूप में खड़ा होने के बाद भी महिलाओं को बाहर कर दिया जा रहा है। उनके लिए अलग से काउंटर ही नहीं बनाया गया है। एसडीओ ने महिलाओं के लिए अलग काउंटर खोलवाने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को शांत कराया।

इस बाबत एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल जमा किया जा रहा है लेकिन कर्मचारियों के अभाव में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेन्द्र मिश्रा, पिंटू, धनंजय सिंह, बदरूददीन, राजकपूर, आशु सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें