फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीआईओएस कार्यालय में दिन में भी रहता है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीआईओएस कार्यालय में दिन में सिर्फ एक-दो घंटे ही बिजली रहती है। बाकी समय डीआईओएस के अलावा बाकी कर्मचारी अंधेरे में काम करते हैं। विभागीय अधिकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से कार्यालय में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करने के लिए शहर के उपकेंद्र से जोड़ने की मांग की, ताकि कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित धूरीकोट गांव के समीप डीआईओएस का कार्यालय है। जहां ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से आपूर्ति होने पर कार्यालय में उजाला होता है। अक्सर बिजली कटौती के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली कट जाने के बाद कार्यालय में अंधेरा छा जाता है। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को काम करने में दिक्कत होती है। डीआईओएस दलसिंगार यादव कहना है कि कार्यालय में अंधेरा होने के कारण कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है। बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि बिजली विभाग के अधिकारी इस समस्या का जल्दी ही समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें