कंदवा। बिजली के खंभे से ही गड़बड़ी के कारण तेल्हरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय करीब दो महीने से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते विद्यार्थी गर्मी में पंखे के बगैर पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
स्कूल के प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब दो माह पहले विद्यालय में आने वाली बिजली की लाइन में पोल से कोई गड़बड़ी पैदा हो गई। इसकी लिखित सूचना अमड़ा उपकेंद्र पर दी गई। इसके बावजूद अभी तक गड़बड़ी दूर नहीं की गई। बिजली के अभाव में बच्चे पंखे के बगैर गर्मी के मौसम में बढ़ने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह का कहना है कि विद्यालय में बिजली नहीं होने की जानकारी नहीं है। कनेक्शन की जांच कर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।