फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया छठ महापर्व का समापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब पर महिलाओं को अर्घ्य दिलाती युवती। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। मुख्यालय स्थित सावजी पोखरा और मझवार रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मां काली पोखरा सहित विभिन्न तालाबों और सरोवरों पर भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से घाटों का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

व्रती महिलाएं पूजन सामग्री और फल से सजे दउरे लेकर घाटों पर पहुंची। इसके बाद पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा करने लगीं। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही व्रती महिलाओं ने जल और गाय के दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पुत्रों की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और लोक कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर चार दिवसीय निर्जला व्रत का पारण किया। घाटों पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में विभिन्न घाटों और प्रमुख स्थानों पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं, सामाजिक संस्थाओं और नगर पंचायत की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू, हरिश्चंद्र अग्रहरि, कौशल कुमार, विद्यासागर गुप्त, राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, महेश कश्यप, विजय जायसवाल, अजीत सोनी आदि रहे।

पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब पर महिलाओं को अर्घ्य दिलाती युवती। संवाद

पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब पर महिलाओं को अर्घ्य दिलाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें