विद्युत दुर्व्यवस्था में सुधार न होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
बुधवार
को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ
विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते
हुए मांग किया की तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार
किए जाये।
कहा कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने चंदौली जनपद को गोद
ले लिया है। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया
कि प्रदेश सरकार के लाख कोशिश के बाद भी बिजली दुर्व्यवस्था से जनता को
निजात नही मिल रहा है।
यहां के विभागीय अधिकारी कुम्भकरणी निंद्रा में सो
रहे है। चिलचिलाती धूप और उमस में महिलायें और बच्चे परेशान है। आक्रोशित
अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष अरूण कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग के
खिलाफ हो हल्ला मचाते हुए तहसीलदार को दो सूत्री मांग पत्र सौंपे।
चेतावनी
दी कि तहसील और ग्रामीण अंचल की विद्युत आपूर्ति अतिशीध्र ठीक नही हुई तो
अधिवक्ता आन्दोलन के लिये बाध्य होगें। तहसीलदार विरेन्द्र कुमार राय के
आश्वासन के बाद अधिवक्ता शांत हुए। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों
में नितिन तिवारी, प्रभु पाठक, गिरिश यादव, राजेन्द्र यादव, शिवपूजन राम,
अरबिन्द, मोलू राजभर, राकेश यादव, जर्नादन भारती आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।