फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Wed, 16 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन


इसमें पंचायत चुनाव के संदर्भ में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आवेदन किए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य 35 सीटों के टिकट के लिए कुल 93 लोगों ने आवेदन किया।

जिन पर अगली बैठक में निर्णय होगा। बैठक में पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया।


जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि जिला कमेटी पूरे जनपद में पूरी ताकत से जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्याशी चयन के बाद पूरी निष्ठा से प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। यदि पूरे जनपद में कहीं भी यह शिकायत मिलती है उसे संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।

 कहा कि शिक्षामित्र संकट के लिए सपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। यदि सरकार न्यायालय में शिक्षामित्रों का पक्ष सही तरीके से रखती, तो आज शिक्षामित्रों के सामने संकट उत्पन्न नहीं होता।

कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी ने विकास कार्यों को गति देकर जनपदवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। पार्टी से जुड़े 93 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए।
विज्ञापन


इसमें आवेदन अधिक होने की स्थिति में आम सहमति नहीं बन पायी। ऐसे में प्रत्याशियों का चयन अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर नवीन सिंह बबलू, श्रीराम यादव, राजेंद्र गौतम, आलोक सिंह, संजय, सतीश बिंद, बाबा गोंड, मुनीरखान, श्यामलाल मौर्य, शिवेंद्र मिश्रा, सोनू पांडेय, अरविंद पांडेय, सनोज भारती, सुजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें