फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सोने का भाव बढ़ने पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ी

विज्ञापन
ज्वेलरी दिखाता दुकानदार - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोना एक लाख का आंकड़ा छू चुका है। ऐसे में अब बहुत सी महिलाओं के लिए सोना खरीद पाना बस के बाहर हो चुका है। ऐसे में बाजार में अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी की डिमांड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोने के जेवरात गुम होने या फिर चोरी होने के डर से भी महिलाएं इसे कम पहन रही हैं। ऐसे बाजार में एक से बढ़कर एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी एक ग्राम सोने के साथ उपलब्ध है, जिसे पहनने के बाद लोग असली और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का फर्क तक नहीं कर पा रहे हैं।

ज्वेलरी के मामले में हर रोज नया ट्रेंड सामने आ रहा है। पहले लोग अधिकतर सोने की ज्वेलरी पहनना पसंद करते थे, आज तमाम सुरक्षा कारण के चलते महिलाएं सोने के बजाय आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

नगर स्थित आर्टिफिशियल ज्वैलरी के विक्रेता कशिश खरवार ने बताया कि एक ग्राम सोने में हार, कान की बाली, कान की रिंग, चेन, मंगल सूत्र आदि उपलब्ध है। बताया इस ज्वैलरी की मांग शादी विवाह के सीजन में काफी बढ़ जाती है।
नगर में 30 से 35 दुकानों पर इस तरह की ज्वेलरी उपलब्ध है। सामान्य दिनों में एक दुकान पर पांच से छह हजार रुपये तक की ज्वेलरी की बिक्री होती है। शादी-विवाह के सीजन में हर दिन 20 से 25 हजार की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें