फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। सिंघीताली गांव में मंगलवार की देर शाम रानी देवी (30) का शव कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मामा सरोज कुमार ने पति अजय कुमार, जेठ फूल कुमार और सास उषा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी रानी देवी पुत्री स्व. विमल कुमार की शादी करीब पांच साल पहले अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली निवासी लक्ष्मण राम के बेटे अजय कुमार के साथ हुई थी। दंपती से दो बेटे भी हैं। मंगलवार की शाम रानी देवी अपने कमरे में चली गई थीं। परिवार के बाकी सदस्य घर के बाहर थे। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो परिवार वालों ने आवाज लगाई। कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने इसकी जानकारी रानी के मायके के साथ ही पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो विवाहिता का शव पंख के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बुधवार की सुबह मृतका के मामा बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव निवासी सरोज कुमार ने पति अजय कुमार, जेठ फूल कुमार और सास उषा देवी पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए अलीनगर थाने में तहरीर दी। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें