फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पाइप क्षतिग्रस्त, एक सप्ताह से 50 हजार लोग पानी के लिए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण करीब 50 हजार लोगों को एक सप्ताह से पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सतपोखरी पंचायत भवन के समीप पानी की टंकी बनाई गई, लेकिन उसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण एक सप्ताह पहले पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत के बाद भी उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसकी वजह से एक सप्ताह से 50 हजार लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। नियामताबाद की 50 हजार की आबादी वाले राजस्व गांव सतपोखरी के लिए जल निगम की ओर से वर्ष 2019 में 11 लाख किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इस टंकी के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जलापूर्ति की पाइपलाइन चांदनी मार्केट से मलोखर मार्ग के किनारे से बिछाई गई है। घनी आबादी वाले रास्ते पर अक्सर भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। एक सप्ताह पहले भारी वाहनों के दबाव में जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी शिकायत लोगों ने विभाग से की, लेकिन अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। इसके चलते एक सप्ताह से 50 हजार लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में 9 हैंडपंप हैं। इसमें से तीन ही चालू हालत में हैं और बाकी खराब हैं। जो चालू हालत में हैं, उनसे से दूषित पानी निकल रहा है। जल निगम के सहायक अभियंता सीताराम यादव का कहना है कि सतपोखरी में पानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्या का समाधान जल्दी ही कराया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें