फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरा करेंट, चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना के पगहीं दलित बस्ती में शुक्रवार की भोर में करेंट की चपेट में आने से हंसराज गौतम (48) की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी हंसराज गौतम (48) भोर में चार बजे करीब शौच करने गया था। वापस आने के बाद उसने फर्राटा फैन चालू किया। हवा के लिए उसने पंखे को अपनी ओर मोड़ने की कोशिश की। इस बीच पंखे में करेंट उतरने से वह चपेट में आ गया। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और किसी तरह उसे पंखे से अलग किया। इस बीच उसकी मौत हो चुुकी थी। परिवार में हंसराज गौतम अकेला कमाऊ सदस्य था। अभी एक माह पहले ही वह मुंबई से घर लौटा था। वर्तमान में वह गांव में ही रहकर मकान रंगाई का काम करता था। उसकी मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें