प्रदेश सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भाकपा माले
कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
सपा
सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने के बाद मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। इस
अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भूमिहीन दलितों के पास पहले से ही नाम मात्र की
जमीन है।
प्रदेश की सपा सरकार ने भू माफियाओं के पक्ष में कैबिनेट में
प्रस्ताव पर कर दलितों की जमीन खरीदने के लिए प्रशासन की अनुमति लेने की
बाध्यता को समाप्त कर दिया है।
इससे दबंग बगैर किसी डर के दलितों की
जमीनों पर आसानी से काबिज हो जाएंगे।