पीडीडीयू नगर कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व सांसद रामकिशुन व अन्
पीडीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेपी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद पुष्प अर्पित किया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नौजवानों के कंधे पर है, ताकि समाजवादी समाज बनाने में सफलता मिल सके। आज देश को जयप्रकाश नारायण जैसे राजनेता की आवश्यकता है।
आज असमानता चरम पर है। सरकारी संपत्ति को सरकार बेच रही है। किसानों की जमीन पर खतरा बढ़ा है। कहा कि जयप्रकाश नारायण ने आजादी की लड़ाई और 1977 के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डालकर दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को ठगने का काम किया है। इस मौके पर प्रेमतिवारी, कमलेश यादव, विकास चौबे, प्रदीप यादव, राजकुमार कन्नौजिया, श्यामनारायण, मंशा यादव आदि मौजूद रहे।