फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जेल से छूटने के चंद मिनट बाद ही पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह जेल से छूटकर आने के चंद मिनट बाद ही बदमाश राकेश सिंह डब्बू को गिरफ्तार कर लिया। इस बार पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

राकेश और उसके एक साथी विवेक सिंह राइडर पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई रेलवे के बड़े ठेकेदार से रंगदारी लेने के मामले में की है। विवेक अभी भी जेल में ही है।



मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रेलवे ठेकेदार दीपक सिंह घंटी से रंगदारी मांगने के मामले ने राकेश सिंह डब्बू और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। उस समय दीपक सिंह ने आरोप लगाया था कि नगर के सुभाष नगर का रहने वाला राकेश सिंह डब्बू उससे लगातार रंगदारी मांग रहा था।
विज्ञापन

जिस पर उसने पहले साढ़े पांच लाख रुपये सात जुलाई को खाते में दिए थे। इसके बाद दबाव बनाने पर 50 हजार रुपये फिर से उसे दिए। दीपक सिंह ने बताया कि इसके बाद डब्बू उन पर अपनी गाड़ी की किश्त भरने का दबाव बना रहा था।
इस बाबत डब्बू ने 2 अगस्त को उसके न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित कार्यालय पर जाकर धमकी भी दी थी। वही 4 अगस्त को फोन करके जान से मारने की धमकी। इसके बाद दीपक सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी।
इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राकेश सिंह डब्बू और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में राकेश और उसके साथी पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई कर दी।
बुधवार को राकेश के जेल से छूटने के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने राकेश सिंह डब्बू को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि जेल से छूटने के बाद गैंगस्टर के आरोपी राकेश सिंह डब्बू को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें