फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश किसी एक वर्ग का नहीं

Thu, 11 Feb 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि देश किसी एक वर्ग का नहीं है, अपितु सभी धर्म-जातियों का है। 
विज्ञापन


देश की आजादी की लड़ाई में हिन्दू, मुसलमान, सिख आदि सभी धर्म के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहे। अब देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज के सभी लोगों पर है।


 क्ष्ाेत्र के सेमरा गांव स्थित सेंट अल हनीफ एजुकेशन सेंटर में मंगलवार की रात मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हुई गोष्ठी में पूर्व राज्यपाल ने समाज के सभी वर्गों से समाज और देश की तरक्की के लिए एक साथ   मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के आजाद होने और पाकिस्तान बनने पर ज्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के मुसलमान पाकिस्तान में रहने गए लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिला। दूसरी  तरफ हिंदुस्तान में सभी वर्ग को समान अधिकार मिले हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि अपने कर्म से देश की तरक्की के लिए काम करें।

मुसलमान भी देश से उतना ही प्यार करते हैं जितना हिंदू। मुसलमान देश के लिए सिर कटाने से पीछे नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं किया जा सकता।

इसके पूर्व डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि जिले में शिक्षा की स्थिति ठीक है। शिक्षा के क्षेत्र में यह कालेज लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है।
विज्ञापन


 ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि बच्चों को उचित शिक्षा दें। उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया। इसके पूर्व कालेज के प्रबंधक हाजी वसीम ने माला पहचान और स्मृति चिन्ह देकर पूर्व राज्यपाल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ओमप्रकाश द्विवेदी, पूर्व प्रधान नौशाद सिद्दीकी ,डाक्टर  कलीम ,रियाजुद्दीन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अफाक अशफाकी ने की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें