फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार महीने से बंद है नाली निर्माण का कार्य, मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। विकासखंड क्षेत्र के भैंसोड़ा गांव में जिला पंचायत की लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गांव की करीब डेढ़ सौ आबादी वाले क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य शुरू तो कराया गया, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया। बीते चार महीनों से कार्य बंद है और नाली का आधा हिस्सा खुला पड़ा हुआ है। यह ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अधूरी नाली से दुर्गंध फैल रही है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नाली पर ढक्कन न लगाए जाने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। हाल ही में गांव में एक मौत के बाद जनाजा ले जाते समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इब्राहिम, करमुल्ला, अजमुल्ला, रहमुद्दीन, हबीब और राजीव सहित कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की है। उनकी मांग है की नाली निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराया जाए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही नाली निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें