फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 30 लाख से दो सड़कों की सुधरेगी दशा 50 गांव के लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
सड़क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर/कंदवा। जिले के बरहनी ब्लॉक के दो मार्गों की दशा तीन साल बाद सुधरने वाली है। इन मार्गों में जलालपुर गांव को जोड़ने वाला सैयदराजा-जमानिया राजमार्ग और पई गांव को जोड़ने वालीकंदवा-पीपरदहा सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्षों से खराब इन मार्गों पर विशेष मरम्मत कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 30 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी और धन मिलने के बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा। मरम्मत के बाद दोनों मार्गों से आवागमन करने वाले करीब 50 गांव के लोगों को राहत मिलेगी।
दोनों सड़कों पर करीब तीन वर्ष पहले मरम्मत कार्य कराया गया था। इसके बाद रखरखाव के अभाव में दोनों मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां बिखरी हैं। जलालपुर गांव को सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला करीब तीन किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग गड्ढों तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में बने इस मार्ग से नूरी, कुसहा, सलेमपुर, सुढ़ना, पई, कोदई, पिपरदहा, बरुइन, सिकठा, तम्मागढ़, बहोरा चंदेल, डेढ़गांवा, जलालपुर, परसडीहा, तलासपुर, कंजेहरा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
इस मार्ग के मरम्मत के लिए करीब 20 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। वहीं पई गांव को कंदवा-पिपरदहा सड़क से जोड़ने वाले मार्ग पर इतने गड्ढे बन गए हैं कि इस पर पैदल चलना कठिन है।
करीब तीन किमी लंबे मार्ग से पई, बहोरा चंदेल, सुढ़ना, बरीला, बरिली, पिपरदहा,कंदवा, कम्हरिया सहित एक दर्जन गांव के लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर भी करीब 10 लाख रुपये से मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें