फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घोड़ों की सवारी के साथ निकली भगवान भास्कर की नगर यात्रा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब से झंडी दिखाकर सूर्यदेव के सवारी घोड़ा को छोड़ते समाजसेवी सतीश य
विज्ञापन
मानसरोवर तालाब पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के चार दिवसीय आयोजन के पहले दिन शुक्रवार को मानसरोवर तालाब पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। इस दौरान भगवान भास्कर की सवारी के प्रतीक घोड़ों को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। साथ ही सूर्य मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। नगर भ्रमण से पहले संगठन के संरक्षक सतीश यादव ने पत्नी के साथ सवारी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर व्रतियों को प्रसाद तैयार करने के लिए नई ईंटें और आम की लकड़ी वितरित की गई।
विज्ञापन

भगवान भास्कर की सवारी जीटी रोड होते हुए दामोदरदास पोखरा, सुभाष नगर पोखरा, रामजानकी पोखरा, अलीनगर, मुगलचक पोखरा, मानस कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी और परशुरामपुर पहुंची। इसके बाद वापस मानसरोवर तालाब पहुंचकर नगर भ्रमण का समापन हुआ। इस दौरान व्रतियों को आम की लकड़ी, चूल्हा तैयार करने के लिए नई ईंटें और पूजा के लिए नारियल भी वितरित किए गए। श्री श्री सूर्य मंदिर मानसरोवर तालाब के संस्थापक कृष्ण गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अखंड हरिकीर्तन की समाप्ति के बाद 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। इसके साथ ही काशी से नौ कन्याएं गंगाजल लेकर आएंगी। गाय के दूध और पंचगव्य से धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। अशोक, आम, केले और गन्ने की पत्तियों से तैयार माला से पूरे मानसरोवर तालाब की घेराबंदी कर शुद्धिकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों सेक्टरों में कार्यकर्ताओं ने सफाई कराई है। छठ पूजा तक लगातार साफ-सफाई अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें