फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोशनी से नहाया शहर, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में दीये की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। छोटी दीपावली और दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। शाम होते ही मोहल्ले और बाजार रोशनी से जगमगा उठे। लोगों ने घरों के बाहर यमराज के निमित्त दीपक जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। यमराज के निमित्त दीपदान की भी परंपरा है। इस मौके पर लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण, यमराज और हनुमानजी की पूजा-अर्चना की।
उधर, दीपावली की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, मिट्टी के दीपकों, खिलौनों, मोमबत्तियों, चूड़ा, लाई, खील-बताशे, मिठाइयों और पूजा सामग्री की खरीदारी की। घरों को सजाने के लिए झालरों और अन्य सजावटी सामान की भी खूब बिक्री हुई। सबसे अधिक भीड़ पटाखों की दुकानों पर रही। सुभाष पार्क के पास लगी अस्थायी दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का आना-जाना लगा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर यहां अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तैनात रहीं।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी, विकास नगर, रविनगर, महमूदपुर, पटेल नगर, न्यू महाल, शाहकुटी, कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, परशुरामपुर और अलीनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में घरों को रोशनी से सजाया गया। रेलवे की यूरोपियन, रोजा, सेंट्रल, लोको और डीजल कॉलोनी सहित अन्य आवासीय परिसरों में भी आकर्षक सजावट देखने को मिली। स्वदेशी झालरों को प्राथमिकता देने के बीच बाजारों में चीन निर्मित सजावटी सामान भी बिकता नजर आया।

इनसेट-


पूजा पंडालों में स्थापित हुईं मां काली की प्रतिमाएं
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर शनिवार को नगर सहित जिले में करीब एक दर्जन स्थानों पर बने पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। जयकारों के बीच पूजा समितियों के सदस्यों ने विधि-विधान से प्रतिमाओं की स्थापना की। इसके साथ ही पंडालों में भजन-कीर्तन और देवी गीतों का सिलसिला शुरू हो गया। नगर के नई सट्टी में आकर्षक पंडाल बनाया गया है। इसके अलावा मानस नगर, गया कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट और सेंट्रल कॉलोनी में भी पूजा की तैयारियां की गई हैं। रविवार की रात मां काली की विशेष पूजा-अर्चना होगी। संवाद

पीडीडीयू नगर में दीये की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

पीडीडीयू नगर में दीये की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

पीडीडीयू नगर में दीये की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें