फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रस्तुत किये मोहक कार्यक्रम

Fri, 24 Feb 2017 01:34 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों ने प्रस्तुत किये मोहक कार्यक्रम
विज्ञापन
सद्गुरु स्वामी इंटर कालेज नदेसर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया।               जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसे देखकर दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर व माल्यार्पण कर की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा बाहर निकलकर सामने आती है। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मालती राय ने कहा कि बच्चे अपने  निर्धारित लक्ष्य को पढ़ाई, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, भजन, लोकगीत, भावगीत, नाटक आदि कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक गोपाल यादव ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रवण यादव, राकेश यादव, अनिल यादव, जयशंकर दूबे, हीरालाल यादव, संतोष यादव, विनोद, विपिन, रामनारायन, रामदेव, उपेन्द्र, रमेश, काशी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सूबेदार मौर्या व संचालन प्रधानाचार्य रामअवध यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें