फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आनंद विहार से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन में सोमवार की सुबह एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन पीडीडीयू नगर स्टेशन पर पहुंचने पर जच्चा-बच्चा का प्राथमिक उपचार किया गया। जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल को सूचना मिली कि दानापुर - आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के एसआई मुकेश कुमार, कन्हैया लाल सिंह के साथ मेरी सहेली टीम की महिला आरक्षी सावित्री फागेरिया और अनामिका विश्वास सक्रिय हो गए। सूचना पर रेलवे लोको अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र, कामर्शियल स्टाफ एमके सुमन आदि प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे। ट्रेन सोमवार को भोर में चार बजे प्लेटफार्म पर आई तो टीम के सदस्य कोच संख्या डी/1 में पहुंचे। कोच के सीट संख्या 43 पर पहुंचने पर पता चला कि वाराणसी और पीडीडीयू जंक्शन के बीच महिला ने लड़की को जन्म दिया है। महिला बबीता कुमारी (23) आनंद विहार से आरा की यात्रा पर थीं। जच्चा और बच्चा को नीचे उतारा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया। जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ होने पर दूसरी ट्रेन से दोनों को सकुशल गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें