फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चेयरमैन ने नगर विकास मंत्री से विकास के लिए मांगे 15.5 करोड़ रुपये

विज्ञापन
कैप्शन
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से उनक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका पीडीडीयू के लिए ईओ की नियुक्ति किये जाने की मांग की ।
विज्ञापन

साथ ही नगर में जल निकासी व मार्ग निर्माण के साथ तालाब और पोखरों के सुंदरीकरण के लिए 15.5 करोड़ रुपये का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) सौंंपा। चेयरमैन के अनुसार नगर विकास मंत्री ने दो से तीन दिन में नगर पालिका में ईओ की तैनाती का भरोसा दिलाया है।
नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने नगर विकास मंत्री से कहा कि नगर पालिका में काफी समय से स्थायी रूप से ईओ की तैनाती नहीं होने के कारण विकास कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। बताया कि वर्तमान में नगर पालिका में कोई भी ईओ नहीं होने के कारण कर्मचारियों की तनख्वाह तक का वितरण नहीं हो पाया है। इस पर नगर विकास मंत्री ने दो से तीन दिन में नगर पालिका में ईओ की स्थायी नियुक्ति किये जाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा चेयरमैन सोनू किन्नर ने नगर में जल निकासी छह करोड़ रुपये और सड़क निर्माण के लिए आठ करोड रुपये व तालाब एवं पोखरों के सुंदरीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का डीपीआर नगर विकास मंत्री को सौंपा। इस दौरान सभासद पारस यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें