फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दीक्षांत समारोह में नये छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के बारे में दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ 2025 का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा, प्रवेश प्रभारी वरिष्ठ सहायक प्रो. सरवन कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने नवागंतुक छात्र, छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली 2020 के अंतर्गत क्रेडिट आधारित सेमेस्टर पाठ्यक्रम का उद्देश्य, प्रकिया व परीक्षा प्रणाली की विधिवत जानकारी दी। विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर व कर्मचारी गण ने अपने विभाग से संबंधित सूचना, सुविधा व उपयोगिता पर क्रम वार चर्चा की। पाठ्यक्रम के अलावा महाविद्यालय में बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए आयोजित रोवर्स रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना, सांस्कृतिक परिषद, पर्यावरण परिषद, क्रीड़ा परिषद व शास्ता मंडल आदि के माध्यम से आयोजित होने वाली कार्यकमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने कहा कि कार्य के प्रति ईमानदारी, सच्ची लगन व अनुशासित होकर निरंतर किया गया प्रयास सदैव मंजिल की अग्रसर करता है। कार्यक्रम को डा. कलावती, डा. प्रियंका पटेल, पवन कुमार सिंह, डा. अमिता सिंह, डा. संतोष कुमार यादव, डा. शमशेर बहादुर, डा. सुरेन्द्र कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल, समरजीत सहित छात्र,छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें