फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: केंद्र प्रभारी किसानों की जगह बिचौलियों के माध्यम से गेहूं खरीद कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील परिसर के बिलारीडिह शिव मंदिर में भारतीय किसान संघ, नियामताबाद विकास खंड के अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में क्रय केंद्र पर गेहूं की धीमी खरीद, ओल्ड गड़ई नदी की खुदाई और तहसील में अंश निर्धारण में विभागीय अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताई गई।
ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्र पर केंद्र प्रभारी किसानों की जगह बिचौलियों के माध्यम से गेहूं खरीद कर रहे हैं। वहीं ओल्ड गड़ई नदी के आधे हिस्से को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पाटकर सड़क बनाई जा रही है, जिससे मिर्जापुर और चंदौली जनपद के लगभग 40 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग और भाजपा नेताओं द्वारा ओल्ड गड़ई नदी की खुदाई को लेकर सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन अब तक कार्य धरातल पर नहीं उतरा है। इससे किसानों में नाराजगी है। अंश निर्धारण के मामले में लेखपालों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि किसानों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनमें असंतोष है। भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, तेजू यादव, सुनील सिंह, लवकुश तिवारी, बृजेश, अखिलेश, सहती पाल, रमेश गुप्ता, बिनोद बिंद, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें