फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहर का तटबंध टूटने से 30 बीघा खेत की फसल पानी में डूबकर बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के चैनपुरवा गांव के समीप मंगलवार की रात बढवल रजबाहा का तटबंध टूट गया। इससे करीब 30 बीघा दलहन, तिलहन और गेहूं की फसल डूब कर बर्बाद हो गई। बुधवार को किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी पहुंचे और टूटे तटबंध की मरम्मत की। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कटशीला से निकलकर बट्टी से आगे तक जाने वाले बड़वल रजबाहा का तटबंध चैनपुरवा गांव के समीप टूट गया। इस कारण चैनपुरवा और डेवढिल के दर्जनों किसानों की लगभग 30 बीघा पानी में डूब गई। जिन किसानों की फसल डूबी है उनमें राधेश्याम तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, हरि मोहन तिवारी, राकेश तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, गिरधारी बिंद, संजीव यादव, पिंटू यादव, बिहारी तिवारी, संजय तिवारी, नागेंद्र तिवारी आदि शामिल हैं। किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि बढ़वल रजबाहा का तटबंध कच्चा होने के कारण टूट गया था, जिसको बंधवाकर किसानों को राहत पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें