फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर 16–17 जनवरी को रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय भारत के वाराणसी व चंदौली आगमन को लेकर 16 व 17 जनवरी को जिले में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक पड़ाव चौराहे से राजघाट पुल की ओर चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन रामनगर होते हुए एनएच-19 अथवा बहादुरपुर से रिंग रोड होकर जाएंगे। यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि इसी अवधि में चकिया तिराहे से पड़ाव होकर वाराणसी जाने वाले वाहन गोधना चौराहा एनएच-19 या पचफेड़वा रिंग रोड से जाएंगे। वहीं 17 जनवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक पचफेड़वा रिंग रोड से वाराणसी की ओर भारी व चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें