समाजवादी लोहियावाहिनी, समाजवादी छात्र सभा व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला
इकाई की संयुक्त बैठक सोमवार को नरसिंहपुर स्थित सपा कार्यालय पर हुई।
इस
दौरान फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा के खिलाफ 15 जून से चलाए
जाने वाले पोल खोल अभियान की सफलता के लिए रणनीति बनाई। साथ कार्यकर्ताओं
को निर्देश दिया कि इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें। इसमें
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर
लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि पोल खोल अभियान के तहत
लोहियावाहिनी संगठन को जनपद के सैयदराजा विधानसभा इलाके की जिम्मेदारी
मिली है। इसके अलावा छात्र सभा मुगलसराय, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड को चकिया
विधानसभा में पोल-खोल अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी मिली है। कहा कि
लोहियावाहिनी टीम सैयदराजा क्षेत्र में जन-चौपाल और घर जाकर लोगों के
भ्रमित करने वाली भाजपा सरकार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान सपा
सरकार की नीतियों व सिद्धांतों को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर
सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पेयजल योजना
से उन गरीबों को लाभान्वित करना है। इस दौरान आनंद जायसवाल, संतोष यादव,
मुकेश यादव, इलियास अहमद, संजय सोनकर, अर्जुन अग्रहरि, सदानन्द यादव आदि
उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुदामा यादव व संचालन पंकज मौर्या ने किया।