फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हो गया है कम्हरिया में साधन सहकारी समरीति का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए कम्हरिया में स्थापित साधन सहकारी समिति का हाल काफी बदहाल है। इसका जर्जर भवन खतरे को दावत दे रहा है। जर्जर और क्षतिग्रस्त भवन में खाद और बीज को सुरक्षित रखना कठिन हो गया है। कर्मचारी खाद व बीज किराए के भवन में रखने को विवश हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों में साधन सहकारी समिति के भवन की बदहाली को लेकर काफी आक्रोश है। किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए सैयदराजा-जमानिया मार्ग के किनारे चार दशक पूर्व कम्हरिया में साधन सहकारी समिति का निर्माण कराया गया था लेकिन रख-रखाव न होने से वर्तमान में उक्त भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। भवन का एक हिस्सा गिर गया है। बरसात में तो छत से पानी टपकने के कारण सचिव और अन्य कर्मचारियों को काफी दुर्दशा झेलनी पड़ती है। सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने से समय से पूर्व मिल रहे खाद की उठान करने से भी समितियों के सचिव कतराते हैं जिससे करीब दर्जन भर गांवों के किसानों को उर्वरक की समस्या झेलनी पड़ती है। कुल मिलाकर कम्हरिया में बना भवन पूरी तरह से ध्वस्त होने की कगार पर है। क्षेत्र के अनिल सिंह झुन्ना, रमेश राय, मनोज सिंह चंदेल, बृजेश सिंह आदि ने किसानों के हित में साधन सहकारी समिति के भवन के मरम्मत की मांग की है।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष शिवमूरत सिंह ने बताया कि भवन वर्ष 2015 से ही क्षतिग्रस्त है। काफी दिनों से खाद किराए के मकान में रखी जा रही है। समस्या से जनपद के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें