धीना के कुशहा गांव के प्राथमिक विद्यालय की टूटी बाउंड्री वॉल। संवाद
धीना। बरहनी विकासखंड के बहोरा ग्राम पंचायत के कुशहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई है, जिससे विद्यालय परिसर पशुओं का चारागाह बन गया है, वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा शौचालय व अन्य संसाधनों का दुरुपयोग किए जाने से वे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
चहारदीवारी टूटे होने से बच्चों को भी दिक्कत हो रही है। वहीं पेयजल की भी दिक्कत है।ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, संजय, त्रिलोकी नारायण सहित अन्य लोगों ने खंड विकास अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय की चहारदीवारी को बनाए जाने की मांग की है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बरहनी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायत निधि से कार्य योजना बनाकर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाए। कहा जल्द ही चहारदीवारी का निर्माण करा दिया जाएगा। संवाद