फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लापता मासूम का शव भूसे में दबा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। सुरौली गांव में दो दिन से लापता तीन वर्षीय बालिका का शव घर से कुछ दूरी पर भूसे के ढेर में दबा मिला। मासूम की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका। परिवार वाले मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी गोरख चौहान की पुत्री किंजल शुक्रवार की शाम सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह लापता हो गई। नहीं दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब पता नहीं चला तो शनिवार को बबुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस भी मासूम की खोजबीन में जुट गई। इस बीच रविवार को घर से कुछ ही दूरी पर गोरख चौहान के घर के आगे लगे भूसे के ढेर से लोग भूसा लेने गए तो उसमें किंजल दबी मिली। यह देख लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बबुरी पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए। बबुरी थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि खेलते-खेलते मासूम भूसे के पास गई और भरभराकर भूसा उस पर गिर गया। उसमें दबकर उसकी मौत हो गई होगी। उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें