फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री की पहल पर दक्षर।ण अफ्रिका से ढाई माह बाद पहुंचा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गांवा निवासी व्यक्ति महातिम विश्वकर्मा (36) का शव ढाई माह बाद दक्षिण अफ्रिका से रक्षामंत्री की पहल के बाद सोमवार को गांव वापस आया। महातिम दक्षिण अफ्रिकी देश गैबन के अल्फा सेंचुरी माइनिंग में काम करता था। दो अप्रैल को पोल गिरने से उसकी मौत हो गई थी। लॉकडाउन की वजह से शव वापस नहीं आ सका। परिवार वालों के गुहार लगाने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहल की। इस पहल के बाद सोमवार को महातिम का शव उसके गांव में पहुंचा। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़गांवा निवासी रामसूरत विश्वकर्मा के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र महातिम विश्वकर्मा पिछले कुछ वर्षों से दक्षिण अफ्रिका महाद्वीप के गैबन देश में स्थित अल्फा सेंचुरी माइनिंग कंपनी में काम कर रहा था। दो अप्रैल को काम करते समय पोल गिरने से उसकी मौत हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने फोन कर परिवार वालों को सूचना दी। इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लागू होने से अंतराष्ट्रीय विमानों का आवागमन बंद हो रहा और इससे महातिम का शव भारत वापस नहीं आ सका। परिवार वालों की आंखे रो-रो कर पथरा गई। परिवार वालों ने काफी प्रयास किया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं इसके बाद बडे़ भाई रामभरोस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दक्षिण अफ्रिका से शव भारत लाने के लिए गुुहार लगाई। रक्षा मंत्री ने विदेश मंत्री को पत्र लिख कर शव वापस लाने और उचित मुआवजा दिलाने को कहा। इस पहल के बाद सेना के विमान से शव को दिल्ली लाया गया और सोमवार को शव गांव में पहुंचा। शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक बार फिर परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भी भीड़ रही। महातिम की शादी तीन मार्च 2014 को सैदुपुर निवासी चंद्रिका की पुत्री अंजना विश्वकर्मा के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे आयुष 6 वर्ष और गरिमा 3 वर्ष हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एसडीएम सीपू गिरी, जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी, रतीश कुमार, गुलफाम अहमद मिक्कू, सुबाष विश्वकर्मा, त्रिलोकी लेखपाल, तौफीक लेखपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें