फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी से लड़ने को योगाभ्यास जरुरी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को देखते हुए रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के लोगों ने अपने घरों पर योगाभ्यास किया। लोगों ने योगा करने के दौरान की फोटो और वीडियों को सोशल मिडिया पर पोस्ट करके निरोग रहने के बारे में अपने विचारों को भी साझा किया। जिले के नागरिकों के अलावा आलाधिकारियों ने भी योग करके लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने रविवार की सुबह सात बजे मुख्यालय स्थित सरकारी आवास परिसर में योगाभ्यास किया। करीब 15 मिनट तक उन्होंने विभिन्न प्रकार के योग और प्राणायाम किया। डीएम ने कहा कि वैश्विक महामारी से बचने के लिए लोगों को नियमित रुप से व्यायाम और योग करना चाहिए। क्योेंकि योग से स्वास्थ्य ठीक रहने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने अपने सरकारी आवास पर योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी को योग करने का संदेश दिया। कहा कि योग करने से तन और मन दोनों ठीक रहता है। वहीं विधायक साधना सिंह ने मुख्यालय पर अपने निजी आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ योग किया। इसके अलावा एडीएम संजय कुमार, जिला स्काउट आयुक्त डा. रामचंद्र शुक्ल, आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह, शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस डा. विनोद कुमार राय, सीवीओ डा. एसपी पांडेय, पीडी सुशील कुमार ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें